वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
सादे कपड़ों में पुलिस करेंगे गश्त
कोलकाता। क्रिसमस के दिन पार्क स्ट्रीट और आस-पास के इलाकों पर पुलिस की कड़ी निगरानी है। आज पुलिस ने सुरक्षा के लिए लगभग 2000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। इनमें 8 डीसी रैंक के अधिकारी, 30 एसी रैंक के अधिकारी और करीबन 150 से 200 इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर तैनात किए गए है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस वीनर वाहिनी को रखा गया है। किसी भी अनुचित व्यवहार के लिए भीड़ पर नजऱ रखने के लिए पार्क स्ट्रीट पर 11 वॉच टावर भी बनाए गए हैं।
लालबाजार सूत्रों के मुताबिक, क्रिसमस के दौरान कड़ी निगरानी के लिए पार्क स्ट्रीट और आसपास के इलाकों को कुल 9 सेक्टरों में बांटा गया है। सूत्रों के मुताबिक, 25 दिसंबर को दोपहर के बाद अगर पार्क स्ट्रीट पर लोगों की भीड़ उमड़ती है तो जरूरत पडऩे पर सड़क को कुछ घंटों के लिए वॉकिंग स्ट्रीट में तब्दील किया जा सकता है। शाम 4 से 9 बजे तक पार्क स्ट्रीट से एलन पार्क जाने वाले वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दिया गया है। ज़रूरत पडऩे पर प्रतिबंधित समय को और भी बढ़ाया जा सकता है। पीसीआर वैन, हैवी रेडियो फ्लाइंग दस्ते, और आपदा प्रतिक्रिया बलों को भी सुरक्षा के लिए तैयार रखा जा रहा है। क्विक रिस्पांस की 3 टीम तैनात रहेंगी। 40 पुलिस असिस्टेंट बूथ बनाए गए है जिसमें दो महिला पुलिसकर्मी रहंगे। किसी भी व्यक्ति को कोई सहायता की ज़रूरत हो तो वह इन असिस्टेंट बूथ में जा सकते है। शहर में कई जगहों पर नाका चेक प्वाइंट भी बनाये गए है जहां पर पुलिस की चेकिंग चल रही है। इसके अलावा फ्लाईओवर और एग्जिट और एंट्री पॉइंट पर भी पुलिस की नाका चेकिंग हो रही है।
जानकारी है कि असिस्टेंट कमिश्नर रैंक के अधिकारी गश्त करेंगे। सादे कपड़ों में पुलिस कई जगहों पर गश्ती करेंगे। इसके अलावा न्यू मार्केट, अलीपुर चिडिय़ाघर, साइंस सिटी समेत कोलकाता के महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हर सेक्टर का प्रभारी डिप्टी कमिश्नर रैंक का एक अधिकारी होगा। शहर में अप्रिय घटनाओं से बचने के लिए पुलिस ने पूरी व्यवस्था कर ली है।